17 नवंबर 2026 | सुबह 10:59 बजे IST
24x7 लाइव टीवी
Politics ब्रेकिंग न्यूज़ gandhinagar, Gandhinagar, Delhi 10 Oct, 2026 - 06:52

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पहले ध्रुव राठी को भी पुलिस डिटेन कर चुकी है.

AI Voice Reader (ऑडियो बुलेटिन)

इस पूरी खबर का ऑडियो प्रसारण सुनें।

LIVE
G18 NEWS HD
--:--:-- IST
POLITICS
0:00 / 0:00
बड़ी खबर
⚡ LIVE EXCLUSIVE • BREAKING UPDATE ⚡
बड़ी खबर
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
FLASH
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन — कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पहले ध्रुव राठी को भी पुलिस डिटेन कर चुकी है. G18 NEWS 24x7 LIVE REPORT अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन — कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पहले ध्रुव राठी को भी पुलिस डिटेन कर चुकी है. STAY TUNED FOR UPDATES

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया है. वे करीब सुबह 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें बाहर निकलने से पहले ही डिटेन कर लिया गया. इसके अलावा CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को भी हिरासत में लिया गया है.

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्ती बरत रही है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को पहले ही हिरासत में ले चुकी है. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP बड़े स्तर पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है.

इसको देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. दिल्ली आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. कई बड़ी ट्रेन के रूट में बदलाव किए गए हैं. 45 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियो को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है. 

 

CJP लीगल टीम की प्रमुख हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह का भी हिरासत में ले लिया गया है. इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया गया है.'

राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CJP के प्रदर्शन को लेकर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.पुलिस ने एहतियातन हिरासत की कार्रवाई तेज कर दी है और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शनस्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों को तैनात किया है.अब तक पुलिस नयी दिल्ली इलाके में अलग-अलग जगहों से लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है.

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More